70 विदेशी पायलटों की भर्ती करेगी किंगफिशर

किंगफिशर एयरलाइंस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया हमारी योजना करीब 70 विदेशी पायलटों की भर्ती करने की है। कुछ पायलट विदेशी परिचालन के लिए पहले से ही कंपनी में है।
अंतरराष्ट्रीय विमान सेवाओं के लिए कंपनी 10 विमानों का आर्डर पहले ही दे चुकी है। कंपनी ने पायलटों की खोज शुरू कर दी है और अंतरराष्ट्रीय परिचालन शुरू होने की तिथि नजदीक आते ही कंपनी इन्हें भारत लाएगी।
किंगफिशर एयरलाइंस ने सिंतबर से पश्चिम एशिया के अलावा पाकिस्तान एवं बांग्लादेश जैसे सार्क देशों के लिए उड़ान सेवाएं शुरू करने की योजना बनाई है।


Click it and Unblock the Notifications