धमाकों से थर्राया अहदाबाद, 38 मरे कई धायल

सूत्रों के अनुसार धमाकों में मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है, सभी घायल सरकारी अस्पतालों में भर्ती हैं। सबसे बड़ा धमाका अहमदाबाद के सिविल अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में हुआ जहाँ दो डॉक्टरों समेत सबसे ज़्यादा 25 लोगों के मारे जाने की ख़बर है.ऑ
उनका कहना है कि जिस तरह के धमाके सिविल अस्पताल में हुए हैं उनकी जाँच के बाद पुलिस को लगता है कि इसमें 'आरडीएक्स' या 'मानव बम' का इस्तेमाल किया गया हो सकता है।
गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस हादसे को अमानवीय बताया और कहा कि हादसे में कुल 29 लोग मारे गए हैं जबकि 88 लोग घायल हुए हैं। उन्होंने राज्य की जनता से शांति बरतने की अपील की है।
उन्होंने कहा कि आतंकवादियों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शा जाएगा। मृतकों के परिजनों को उन्होंने पांच-पांच लाख रुपये देने की घोषणा की।
धमाकों के कुछ ही घंटों बाद कई टेलीविजन चैनलों ने दावा किया कि उन्हें एक ई-मेल प्राप्त हुआ है। 14 पन्नों के इस ई-मेल में इंडियन मुजाहिद्दीन नामक संगठन ने अहमदाबाद धमाकों की जिम्मेदारी ली है। इसमें कहा गया है कि उन्होंने गुजरात का बदला लिया है।
साथ ही चेतावनी दी गई है कि आने वाले दिनों में उद्योगपति मुकेश अंबानी, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख और महाराष्ट्र के गृह मंत्री आर. आर. पाटिल को निशाना बनाया जाएगा। सनद रहे कि इंडियन मुजाहिद्दीन ने ही उत्तरप्रदेश और राजस्थान में हुए सिलसिलेवार बम धमाकों की जिम्मेदारी ली थी।
गृह सचिव मधुकर गुप्ता ने कहा कि अहमदाबाद में आज हुए सिलसिलेवार धमाके के बाद केंद्र की विशेषज्ञ टीम को अहमदाबाद के लिए रवाना कर दिया गया है, जो बम विस्फोट की प्रकृति व कारणों की जांच करेगा। उन्होंने कहा कि तीन से चार दिन पहले न सिर्फ गुजरात बल्कि सभी राज्यों को सर्तक रहने की सलाह दी गई थी।
सभी बम धमाके शहर के पूर्वी इलाके में हुए। जिन इलाकों को निशाना बनाया गया है वे सांप्रदायिक तौर पर संवेदनशील हैं।
पहला धमाका गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के विधानसभा क्षेत्र मणिनगर के जवाहर चौक के पास 6.45 मिनट पर हुआ। इसके बाद 15 मिनट के अंतराल पर सात और धमाके हुए।
दूसरा धमाका ठक्कर बापानगर में हुआ। यहां चार लोग मारे गए। इसके 15 मिनट के बाद तीसरा धमाका बापूनगर के सरदार पटेल डायमंड मार्केट में हुआ। यहां लगातार दो विस्फोट हुए।
इसके तत्काल बाद पुराने शहर क्षेत्र के सारंगपुर ब्रिज में विस्फोट हुआ। ईसानपुर, नरोल, सरखेज, ओधाव और बापूनगर में भी धमाके हुए। एल जी अस्पताल के पास भी दो बम धमाके हुए।
खुफिया विभाग के सूत्रों के मुताबिक अहमदाबाद, बंगलौर और जयपुर में हुए धमाकों में कई समानताएं हैं।
उधर पुलिस अधिकारियों के मुताबिक घायलों को यहां के सिविल अस्पताल और वी. एस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों के मुताबिक अधिकांश बम कम तीव्रता वाले थे, जो साइकिल या खाने की टिफिन में रखे गए थे।


Click it and Unblock the Notifications