नेपालः माओवादियों ने रखी शर्त

nepal vice president
काठमांडू, 26 जुलाईः नेपाल में माओवादी पार्टियों ने आज कहा कि वे नई सरकार की अगुवाई करने के लिए तैयार हैं. बशर्ते अन्य राजनीतिक दल इसे कम से कम दो साल पहले नहीं गिराने का भरोसा दिलाएं।

माओवादियों का कहना है कि वे देश में कमजोर गठबंधन का नेतृत्व नहीं करना चाहते जहां पिछले 18 वर्षों में 16 सरकारें बदली हैं। वरिष्ठ माओवादी नेता कृष्ण बहादुर महार ने कहा कि नए संविधान के निर्माण को लेकर हम बेहद संवेदनशील दौर से गुजर रहे हैं।

इसलिए हमें अन्य राजनीतिक दलों से यह भरोसा चाहिए कि वे कम से कम दो वर्ष पहले सरकार से समर्थन वापस नहीं लेंगे। महार ने कहा कि हम चाहते हैं कि हमारे सहयोगी माओवादियों के प्रस्ताव पर आधारित नई सरकार का न्यूनतम साझा कार्यक्रम स्वीकार करें नही तो हम विपक्ष में बैठना पसंद करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+