तालिबान के खिलाफ कदम उठाए पाकः राइस

अमरीकी विदेश मंत्री ने कहा कि नियंत्रण के हिसाब से उत्तर-पश्चिमी सीमांत प्रांत पाकिस्तान के लिए कठिन इलाका है लेकिन वहां चरमपंथियों को इस बात की अनुमति नहीं दी जा सकती कि वे सीमा पार हमलों की योजनाएं बनाएं और उसे अंजाम दें।
कोंडोलीजा राइस ने ये बातें आस्ट्रेलिया दौरे के दौरान कहीं हैं। आस्ट्रेलिया ने अफगानिस्तान में किसी भी गैर. नाटो देश की तुलना में ज्यादा सैनिक भेजने का वादा किया है। उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान ने हाल ही में सीमांत प्रांत में कबायली नेताओं के जरिए चरमपंथियों से समझौता किया है और इससे अमरीका खुश नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications