जम्मू में कर्फ्यू हटने के बाद हिंसा, 21 घायल

jammu Violence

जम्मू, 26 जुलाईः जम्मू में कर्फ्यू हटने के बाद श्री अमरनाथ संघर्ष समिति के बंद के दौरान आज हुई ताजा झड़प में प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के वाहनों में आग लगा दी और यहां के पुलिस नियंत्रण कक्ष पर हमला कर दिया। इसमें सात पुलिसकर्मियों सहित 21 लोग घायल हो गये।

संघर्ष समिति ने राज्यपाल एनएन वोहरा को पद से हटाने और श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड को वन भूमि दोबारा देने की मांग को लेकर बंद का आह्वान किया है।
परेड मैदान पर धरना नहीं देने के पुलिस के आदेश से गुस्साए संघर्ष समिति के 1200 से 1300 कार्यकर्ताओं की जम्मू में पुलिसबल से झड़प हो गयी। ये कार्यकर्ता भूख हड़ताल पर भी हैं।

हाथ में डंडे और ईंटें लिये प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर हमला कर दिया। इन प्रदर्शनकारियों के साथ शहर के विभिन्न हिस्सों से आये शिवसेना बजरंग दल और भाजपा के कार्यकर्ता भी शामिल थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+