बंगलौरः संवेदनशील इलाकों में पहरा

बंगलौर के पुलिस कमिश्नर शंकर बिदरी ने बताया कि इन धमाकों की जाँच चल रही है. कोई सुराग मिला है या नहीं, ये बताने से उन्होंने इनकार कर दिया.
धमाकों के सिलसिले में अभी तक किसी की गिरफ़्तारी नहीं हुई है. पुलिस कमिश्नर का कहना था, "हम तेज़ी से जाँच में जुटे हुए. इस मामले में जैसे ही किसी की गिरफ़्तारी होती है, सूचना दी जाएगी."
कड़ी सुरक्षा
उन्होंने कहा कि सूचना प्रोद्यौगिकी (आईटी) से जुड़े प्रतिष्ठानों और अन्य संवेदनशील इलाक़ों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है.
| |
इस बीच शनिवार सुबह कोरमंगला में फ़ोरम मॉल के पास एक ज़िंदा बम मिला जिसे समय रहते निष्क्रिय कर दिया गया.
इसके बारे में पुलिस कमिश्नर ने बताया, "हमें सूचना मिली की मॉल की दीवार से सटे टिन के खुले बक्से में बम है. बम निरोधक दस्ते ने तत्परता से कार्रवाई की और इसे निष्क्रिय कर दिया गया."
कोरमंगला के पास कई आईटी कंपनियों के दफ़्तर हैं. ये इलाक़ा मादिवाला के नज़दीक है जहाँ शुक्रवार को दो धमाके हुए थे.


Click it and Unblock the Notifications