हमारे पास हैं विस्फोट से जुड़े सुराग: गृहमंत्री

Shivraj Patil
नई दिल्ली, 27 जुलाईः बंगलूरु के बाद अहमदाबाद में हुए सिलसिलेबार बम धमाकों के बारे में केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल ने यह दावा किया है कि उनके पास विस्फोटों से जुड़ी अहम जानकारियां उपलब्ध हैं लेकिन देशहित में वे इसे सार्वजनिक नहीं करेंगे।

राजधानी दिल्ली में पत्रकारों को संबोधित करते हुए पाटिल ने इस घटना पर दुख जताया और इसकी कड़ी भर्त्सना की। उन्होंने खुद को प्रभावित लोगों के दुख में शरीक बताया। उन्होंने किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से मना करते हुए कहा कि अबी कोई निष्कर्ष निकालने का वक्त नहीं है बल्कि घायलों पर मरहम पट्टी करने का वक्त है। "

उन्होंने कहा, "मैं लगातार जानकारी ले रहा हूं। अलग-अलग जानकारियां मेरे पास आ रही हैं। लेकिन इन जानकारियों को सार्वजनिक करना अभी उचित नहीं है। सुरक्षा व्यवस्था पर ध्यान देना राज्य सरकार का काम है लेकिन मैं इस वक्त तू-तू, मैं-मैं में नहीं पडूंगा। सुरक्षा व्यवस्था में जो कमियां हैं, उसके बारे में राज्य सरकारों व पुलिस के साथ बैठकर चर्चा करूंगा।"

पाटिल ने कहा कि वे आधे घंटे के अंदर अहमदाबाद के लिए रवाना हो रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+