सीआरपीएफ के जवानों ने एक दूसरे पर गोलियां दागी, 1 मरा
नई दिल्ली, 26 जुलाई (आईएएनएस)। राजधानी दिल्ली में केंद्रीय सुरक्षा पुलिस बल (सीआरपीएफ) के दो सुरक्षाकर्मियों ने शनिवार को एक दूसरे पर गोलियां चला दी, जिससे मौके पर ही एक सुरक्षाकर्मी की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस ने बताया कि घटना पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार इलाके में स्थित सीआरपीएफ के शिविर में दिन के 11 बजे के आसपास हुई है।
सीआरपीएफ के कमांडर रविदीप साही ने बताया कि हेड कांस्टेबल पी. सी. यादव और कांस्टेबल राजवीर सिंह ने एक दूसरे पर गोलियां चला दी। यादव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है, जबकि राजवीर को गुरु तेग बहादुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई गई है। घटना के कारणों का पता अब तक नहीं चल पाया है।
साही ने कहा, "कावड़ियों की भीड़ को देखते हुए इस क्षेत्र में सीआरपीएफ की टुकड़ी तैनात की गई है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Click it and Unblock the Notifications