जाति-धर्म के बीच की दीवार गिरेःओबामा

जर्मनी के दौरे पर यहां पहुंचे ओबामा ने गुरुवार को अपने भाषण में कहा "जाति-धर्म, मूलवंशी और प्रवासियों के बीच दीवार नहीं होनी चाहिए। इन्हें गिरा देने की जरुरत है।"
ओबामा ने अफगानिस्तान में स्थायित्व और जलवायु परिवर्तन से लेकर परमाणु प्रसार के खतरे से लड़ने के लिए यूरोपीय देशों को अमरीका के साथ खड़े होने का भी आग्रह किया।
उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान के मौजूदा हालात से अमरीका भी वाकिफ है लेकिन वहां की जनता और उनकी सुरक्षा को देखते हुए अफगानिस्तान में जारी अभियान को बीच में नहीं छोड़ा जा सकता।
ओबामा ने इराक की जनता, म्यांमार के राजनीतिक हालात और मध्य एशिया में शांति के लिए और अधिक मदद की गुहार भी की।
उन्होंने कहा "यह परमाणु हथियारों की होड़ से बचने और इनकी संख्या में कमी करने का समय है। मेरा देश ईरान को यह संदेश देने के लिए हमेशा आपके और यूरोप के साथ खड़ा है कि वह अपने परमाणु कार्यक्रम बंद करे।"
उन्होंने उम्मीद जाहिर की कि ईसाइओं, यहूदियों और मुसलमानों के बीच की दीवार ज्यादा दिन तक नहीं रह सकती तथा विश्वशांति के लिये इस दीवार का गिरना बेहद जररी है।


Click it and Unblock the Notifications