जिरगा ने संघर्षविराम की घोषणा की

संघर्षविराम की घोषणा के बाद जिरगा के सदस्य अपहृत अधिकारियों और तालिबान कैदियों की रिहाई के बारे में आगे की बातचीत के लिए डाबोरी स्थित तालिबान के केंद्र पर पहुंच गए हैं।
जिरगा के सदस्य मुफ्ती सैयद जनान ने आज यहां बताया कि जिरगा के सदस्य जिला प्रशासन और तालिबानी नेताओं के साथ सफल बातचीत करने में कामयाब हुए हैं जिसके चलते जिरगा ने संघर्षविराम की घोषणा की है।
दोआबा में पिछले दो सप्ताह से जारी कर्फ्यू में आज सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक की छूट दी गयी है।


Click it and Unblock the Notifications