मायावती को उन्ही के गांव में घेरने की तैयारी

Myawati
नई दिल्ली, 25 जुलाईः संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) ने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो एवं उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती को उन्ही के पैतृक गांव में घेरने की सियासी बिसात बिछायी है।

संप्रग में शामिल और सुश्री मायावती के धुर विरोधी दलित नेता रामविलास पासवान गौतमबुद्ध नगर जिले के बादलपुर गांव में किसानों की महापंचायत में मुख्यमंत्री को उनके महलनुमा मकान बनाने के लिये कथित रूप से जबरन हथियायी जा रही सौ बीघा जमीन के मामले में घेरेंगे।

इस महापंचायत के माध्यम से बसपा पर राजनीतिक दबाव बनाने के लिये कांग्रेस के महासचिव दिग्विजय सिंह और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी भी शिरकत करेंगी।

बादलपुर और आसपास के कुछ अन्य गांवों के असंतुष्ट किसानों ने इस महापंचायत का आयोजन कर रहे हैं। कृषक संगठन किसान संघर्ष समिति के पदाधिकारी बीर सिंह ने आज बताया कि पासवान, सिंह और श्रीमती जोशी ने महापंचायत में आने की स्वीकृति दे दी है।

समिति के किसानों ने यहां इन नेताओं से मुलाकात कर मुख्यमंत्री के दमनकारी रवैये से उन्हें अवगत कराते हुये बताया कि राज्य सरकार किसानों का पक्ष सुनने के बजाय उनके आंदोलन को कुचलने का प्रयास कर रही है और उन पर गुंडा एक्ट एवं रासुका लगाने की धमकी दे रही है।

उन्होंने बताया कि महापंचायत अगस्त के पहले सप्ताह में आयोजित होगी हालांकि इसकी अभी तारीख निश्चित नहीं हुयी है। बीर सिंह ने बताया कि श्री सिंह और श्रीमती जोशी आगामी 29 जुलाई को बादलपुर का दौरा करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+