सांसद रिश्वतकांड में अमर सिंह का नाम

amar singh
नई दिल्ली, 25 जुलाईः सरकार के पक्ष में मत देने के लिए रिश्वत देने का लोकसभा में आरोप लगाने वाले भाजपा के तीन सांसदों ने अपनी शिकायत में सपा नेता अमर सिंह का नाम लिया है।

इन तीन सांसदों अशोक अर्गल, महावीर भगोरा और फगन सिंह कुलस्ते से जब पूछा गया कि क्या उन्होंने अपनी शिकायत में सपा नेता का नाम दर्ज कराया है उन्होंने हां में जवाब दिया।

भाजपा के इन सांसदों ने 22 जुलाई को लोकसभा में नोटों की गड्डियां दिखाते हुए आरोप लगाया था कि सपा नेता ने उन्हें सरकार के पक्ष में मतदान करने के लिए तीन-तीन करोड़ रूपए रिश्वत देने को कहा है और पेशगी के तौर पर एक-एक करोड़ रूपए का भुगतान कर भी दिया गया है।

तीनों सांसदों ने लोकसभा महासचिव पी डी टी अचारी के सम्मुख यह शिकायत दर्ज कराई। इन तीनों से कल कहा गया था कि वे इस घटनाक्रम के बारे में औपचारिक शिकायत दर्ज कराएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+