अनूठेपन के साथ मारुति 800 यूनिक

maruti 800
नई दिल्ली, 25 जुलाईः कार बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी मारुति सुजुकी ने अपने सबसे पुराने कार ब्रांड मारुति 800 की बिक्री में जान फूंकने के लिए इस कार को अनूठे रूप में पेश करने की तैयारी की है।

कंपनी की नई कार एम 800 यूनिक को सीमित संस्करण में पेश किया जाएगा। हालांकि ग्राहकों को इसे खरीदने के लिए अतिरिक्त 5200 रुपये खर्च करने पड़ेंगे।

वर्तमान में मारुति 800 के एसी माडल की दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 2, 11 176 रुपये है। कंपनी के एक अधिकारी ने बताया कि मारुति सुजुकी इंडिया ने एम 800 यूनिक का लदान शुरू कर दिया है जो केवल एसी वैरिएंट में उपलब्ध होगी।

कंपनी ने अपने डीलरों को लिखे पत्र में कहा है इस कार को पेश करने का विचार ऐसे लोगों के बीच इसे एक बेहतर पसंद के रूप में स्थापित करना है जो अपने जीवन में अनूठी चीजें पसंद करते हैं।

यह कार औपचारिक रूप से कंपनी के शोरूम में 4 अगस्त से उपलब्ध होगी। हाल ही में कंपनी ने मारुति 800 का एलपीजी वैरिएंट पेश किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+