मिल सकती है पाक से एफडीआई को मंजूरी

केंद्रीय वाणिज्य राज्यमंत्री जयराम रमेश ने कहा कुछ महीने पहले हमारी नकारात्मक सूची में तीन देश पाकिस्तान, श्रीलंका एवं बांग्लादेश थे। हमने बांग्लादेश एवं श्रीलंका को सूची से हटा दिया। जल्द ही हमें सूची से पाकिस्तान के भी बाहर होने की उम्मीद हैं।
उल्लेखनीय है कि सरकार ने पिछले साल बांग्लादेश से प्रत्यक्ष विदेशी निवेश को मंजूरी दी थी। टाटा जैसी कंपनियों ने बांग्लादेश में बिजली इस्पात एवं फर्टिलाइजर इकाइयों में करीब तीन अरब डालर निवेश की घोषणा पहले ही कर दी है।


Click it and Unblock the Notifications