लोकसभा चुनाव के लिए बसपा-भाजपा में हो गई है साठगांठ : कांग्रेस

लखनऊ, 25 जुलाई(आईएएनएस)। कांग्रेस की मानें तो लोकसभा के आगामी चुनावों के मद्देनजर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने हाथ मिला लिया है। उसके मुताबिक चुनावों तक दोनों दल गुप्त समझौते के तहत अलग-अलग काम करेंगे और चुनाव के बाद बसपा, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल हो जाएगी।

कांग्रेस की उत्तरप्रदेश इकाई की अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी ने शुक्रवार को लखनऊ में एक संवाददाता सम्मेलन में बसपा सुप्रीमो व उत्तरप्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती पर भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवानी के साथ अंदरूनी साठगांठ करने का आरोप लगाया और कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद मायावती राजग में शामिल हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि मायावती अल्पसंख्यकों के साथ बहुत बड़ा धोखा करने जा रही हैं।

जोशी ने कहा कि आडवानी के नेतृत्व में जिस तरह से संसद के भीतर नोटों की गड्डियां लहराने का नाटक किया गया, इससे भारतीय संसद की छवि पूरे विश्व में खराब हुई है। उन्होंने कहा कि जांच के बाद भाजपा, बसपा और वामदलों का षडयंत्र देश के सामने आ जाएगा।

वामदलों द्वारा समर्थन वापस लेने के बाद अल्पमत में आई केंद्र की संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार द्वारा लोकसभा में लाए गए विश्वास प्रस्ताव पर मनमोहन सरकार को मिली जीत को उन्होंने देश को अस्थिर व कमजोर करने वाली ताकतों की हार करार दिया। उन्होंने कहा कि परमाणु करार हमने अपनी शर्तो पर किया है और यह करार हमें विश्वशक्ति बनाएगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+