माकपा का प्रधानमंत्री पर हमला

Manmohan singh
नई दिल्ली, 25 जुलाईः मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए एक वक्तव्य पर कड़ा विरोध जताया है। माकपा के मुखपत्र पीपुल्स डेमोक्रेसी के संपादकीय में यह लिखा गया है कि प्रधानमंत्री ने कहा था कि वामदलों ने अपने समर्थन के एवज में उन्हें चार वर्षो तक लगातार बंधुआ मजदूर बनाए रखा।

इश वक्तव्य माकपा ने कड़ा विरोध जताया है। अखबार के संपादकीय में इस बात का उल्लेख है कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने लोकसभा में सरकार द्वारा पेश विश्वास प्रस्ताव के दूसरे दिन अपने लिखित भाषण में इस बात का जिक्र किया था कि वामदलों ने अपने समर्थन के एवज में उन्हें चार वर्षो तक लगातार बंधुआ मजदूर बनाए रखा।

संपादकीय के अनुसार भारत-अमेरिका असैन्य परमाणु समझौता को लेकर जारी बातचीत के हर स्तर पर वामदल वीटो करना चाहते थे जो सरकार को किसी भी सूरत में गवारा नहीं था।

संपादकीय में कहा गया है कि चार वर्षो तक वामदलों ने संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार को न्यूनतम साझा कार्यक्रम के आधार पर समर्थन जारी रखा। वामदलों के मुताबिक उन्हें व उनकी सरकार को व्यक्तिगत तौर पर नहीं बल्कि न्यूनतम साझा कार्यक्रम के आधार पर बंधुआ मजदूर होना चाहिए था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+