टूर डी फ्रांस : बर्गहार्ट के नाम रही 18वें दौर की रेस
सेंट इटीन (फ्रांस), 25 जुलाई (आईएएनएस)। स्पेन के चालक कार्लोस सैस्त्रे 18वें दौर की रेस के बाद भी साइक्लिंग की दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में सभी चालकों से आगे चल रहे हैं, हालांकि 'टीम कोलंबिया' के चालक जर्मनी के मार्कस बर्गहार्ट 18वें दौर की रेस अपने नाम करने में सफल रहे।
कार्लोस प्रतियोगिता में सबसे आगे चलने वाले चालक को दी जाने वाली पीली जर्सी पर कब्जा बरकरार रखे हुए हैं।
बर्गहार्ट ने बोर्ग जडी ओइसेंस से सेंट इटीन के बीच की 196.5 किलोमीटर की दूरी चार घंटे 30 मिनट 21 सेकेंड में पूरी की। स्पेन के चालक कार्लोस बारेडो दूसरे स्थान पर रहे।
प्रतियोगिता में सबसे आगे चल रहे चालकों में कार्लोस सीएससी टीम के अपने साथी चालक फ्रैंक शालेक से एक मिनट 24 सेकेंड की दूरी बनाए हुए हैं।
वर्ष 2005 में पेशेवर साइक्लिंग में कदम रखने वाले बर्गहार्ट ने इस वर्ष प्रतियोगिता में पहली चरण रेस जीती।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications