मुशर्रफ की राजनीतिक सक्रियता फिर बढ़ी
इस्लामाबाद, 25 जुलाई (आईएएनएस)। पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने फिर से ताकत हासिल करने की कोशिश के तहत राजनीतिक सक्रियता बढ़ा दी है। उन्होंने सत्तारूढ़ गबंधन से आग्रह किया है कि वे देश की समस्याओं पर नियंत्रण पाकर जनता का विश्वास जीतने का प्रयास करे।

मुशर्रफ ने सरकार से महंगाई को काबू में करने और राजनीतिक स्थिरता सुनिश्चित करने को कहा है।
प्राप्त समाचारों के अनुसार पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी)द्वारा महत्वपूर्ण मामलों पर गठबंधन सहयोगियों को विश्वास में लेने की प्रक्रिया शुरू करने के बाद मुशर्रफ ने भी अपने प्रमुख समर्थकों से मुलाकात शुरू कर दी है।
मुशर्रफ ने गुरुवार को पाकिस्तान मुस्लिम लीग-कायद (पीएमएल-क्यू)के प्रमुख शुजात हुसैन, राष्ट्रीय असेंबली में विपक्ष के नेता परवेज इलाही और सिंध प्रांत के गवर्नर इशरतुल इबाद खान से रावलपिंडी में भेंट की ।
पीपीपी की सरकार के गठन के बाद से ही मुशर्रफ को सरकार की निर्णय प्रक्रिया से बाहर कर दिया गया है। उनको मार्च में दोनों सदनों के पहले संयुक्त अधिवेशन को औपचारिक रूप से संबोधित करने से भी रोक दिया गया था।
बैठक के दौरान पीएमएल-क्यू के नेताओं शुजात हुसैन और परवेज इलाही ने मुशर्रफ को आश्वस्त किया कि वे सत्तारूढ़ गठबंधन द्वारा उनके खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाए जाने की स्थिति में उनका समर्थन करेंगे।
बैठक में मुशर्रफ ने कहा कि यदि सरकार मंहगाई और आतंकवाद पर काबू पाने के लिए प्रयास करे तो वे उसका समर्थन करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*

Click it and Unblock the Notifications