दर्शकों को लुभाने के लिए एकता ने 'चीरहरण' से की महाभारत की शुरुआत
मुंबई, 23 जुलाई (आईएएनएस)। एकता कपूर के सात जुलाई से 'नाइन एक्स' चैनल पर शुरू हुए नए धारावाहिक 'कहानी हमारे महाभारत की' की ओर दर्शकों का ध्यान आकर्षित करने के लिए उसका प्रारंभ 'चीरहरण' दृश्य से किया गया।

एकता ने आईएएनएस से कहा कि आलोचनाओं के बावजूद दर्शकों का ध्यान आकर्षित करने के लिए उन्होंने अपने हिसाब से धारावाहिक की शुरुआत की है, जिसे देख लोग स्तब्ध रह गए।
एकता ने बताया कि उनके लिए यह धारावाहिक खास है। वे लोगों की आलोचनाओं के लिए पहले से ही तैयार हैं। मौलिक 'महाभारत' के साथ कुछ छेड़छाड़ उनकी परामर्श से किए गए हैं। वे इसे अपने अन्य धारावाहिकों से कुछ अलग बनाना चाहती हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।