टूर डी फ्रांस : फ्रांस के डेसेल के नाम रहा 16वां चरण
जाउसाइरस (फ्रांस), 23 जुलाई (आईएएनएस)। फ्रांस के चालक साइरिल डेसेल ने दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित साइक्लिंग प्रतियोगिता 'टूर डी फ्रांस' की 16वें चरण की रेस जीत ली है।
ब्रिटेन के समाचार पत्र 'टेलीग्राफ' के मुताबिक प्रतियोगिता के 95वें संस्करण में डेसेल की यह पहली जीत है। उन्होंने 98 किलोमीटर की यह रेस चार घंटे, 31 मिनट 27 सेकेंड में पूरी की।
'टूर डी फ्रांस' अपने सबसे कठिन चरण की तरफ बढ़ रहा है। 17वें दौर की रेस चालकों के लिए चुनौती पेश करेगी। इस चुनौती से घबराकर माइक केवेंडिश जैसे चालक प्रतियोगिता से हट चुके हैं। केवेंडिश ने इस साल चार चरण की रेस जीती थी।
बहरहाल, 16वें चरण के बाद फ्रैंक शेलेक प्रतियोगिता में सबसे आगे चल रहे हैं। उन्होंने 15वें दौर की रेस के बाद आस्ट्रेलिया के केडेल इवांस को पीछे छोड़कर पीली जर्सी हासिल की थी। इवांस हालांकि अभी भी पीली जर्सी के लिए प्रयासरत हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।