करार का श्रेय कांग्रेस को मिले, नहीं चाहती भाजपा : दिग्विजय (संशोधित)
लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में शुक्रवार को संवाददाताओं को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा, "अपने शासनकाल में परमाणु करार पर पहल करने वाली भाजपा सत्ता से हटने के बाद परमाणु करार का विरोध कर रही है।"
उन्होंने दावा कि कहा कि भाजपा भले ही इस करार का विरोध कर रही है लेकिन उसके बहुत से ऐसे सांसद भी हैं जो इस करार के पक्ष में हैं।
दिग्विजय ने कहा कि भाजपा आज हम पर खरीद फरोख्त का आरोप लगा रही है लेकिन उसने तो राष्ट्रपति के चुनाव में भी सौदेबाजी कर डाली। भैरोंसिंह शेखावत के पक्ष में मतदान करने के एवज में भाजपा ने समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव को प्रधानमंत्री बनाने का प्रस्ताव तक दे दिया था। भाजपा नेता जसवंत सिंह ने खुद इसका खुलासा किया है।
उन्होंने उम्मीद जताई कि आगामी 22 जुलाई को लोकसभा में पेश होने वाले विश्वास प्रस्ताव अधिकांश सांसद सरकार के पक्ष में वोट करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस