उप्र में पुलिस मुख्यालय ने लगाया एडीजी पर अनुशासनहीनता का आरोप
लखनऊ, 18 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तरप्रदेश प्रशासन ने सूबे के पुलिस महानिदेशक विक्रम सिंह के खिलाफ अपर पुलिस महानिदेशक(एडीजी) अजय सिंह (रूल्स एंड मैनुअल्स) द्वारा दिए गए बयान पर गुरुवार देर रात उनसे जवाब मांगा है। माना जा रहा है कि अजय सिंह के खिलाफ अगले 48 घंटे के भीतर विभागीय कार्रवाई हो सकती है।

उल्लेखनीय है कि एडीजी अजय सिंह ने पुलिस महानिदेशक विक्रम सिंह पर बुधवार को कन्नौज जिले में आरोप लगाते हुए कहा था कि वे भ्रष्ट अधिकारियों को प्रमुख स्थानों पर नियुक्त कराने के लिए मुख्यमंत्री को गुमराह करते हैं। साथ ही राज्य में अपराध रोकने में असफल रहे हैं।
इसके बाद पुलिस महानिदेशक मुख्यालय ने एडीजी अजय सिंह के बयान को अमर्यादित व अनुशासनहीन मानते हुए गुरुवार रात प्रशासन को अपनी रिपोर्ट भेज दी है। एडीजी बृजलाल (कानून-व्यवस्था) से जब इस बाबत पूछा गया तो उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।