यूएई में श्रम शिविर भेजे जा रहे हैं हिरासत में लिए गए श्रमिक
दुबई, 17 जुलाई (आईएएनएस)। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के अधिकारियों द्वारा हिरासत में लिए गए 3,147 प्रवासी श्रमिकों को रास अल खमा स्थित श्रम शिविर भेजा रहा है। इनमें से ज्यादातर श्रमिक भारतीय हैं।
इन श्रमिकों ने एक हिंसक हड़ताल में हिस्सा लिया था जिसके बाद इन्हें हिरासत में ले लिया गया था। स्थानीय अधिकारियों ने बुधवार देर रात को इन श्रमिकों की रिहाई के आदेश दिए।
गुरुवार को एक राजनयिक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, "हिरासत में लिए गए श्रमिकों को उनके कार्यस्थल भेजे जाने का काम फिलहाल जारी है।"
सूत्र ने कहा, "श्रमिकों को हिरासत केंद्र से श्रम शिविरों तक पहुंचाने का काम लगभग एक सौ वाहनों की मदद से किया जा रहा है। इस काम में थोड़ा वक्त लगेगा, क्योंकि ये श्रमिक पांच अलग अलग हिरासत केंद्रों में हैं।"
गौरतलब है कि यूएई में लगभग 15 लाख प्रवासी भारतीय हैं। इनमें से ज्यादातर यहां के विनिर्माण उद्योग में अनुबंध के आधार पर काम करते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।