भाजपा ने सांसद कथीरिया का निलंबन वापस लिया
नई दिल्ली, 16 जुलाई (आईएएनएस)। लोकसभा में आगामी 22 जुलाई को पेश होने वाले विश्वास मत में सत्तारूढ़ संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार को मात देने में जुटी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने राजकोट के सांसद बल्लभ भाई कथीरिया का निलंबन वापस ले लिया है।

पार्टी द्वारा जारी किए गए एक विज्ञप्ति में कहा गया है, "भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कथीरिया का निलंबन वापस ले लिया है।"
गुजरात विधानसभा के पिछले चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में कथीरिया को निलंबित कर दिया गया था। इस चुनाव में कथीरिया सरदार पटेल उत्कर्ष समिति के बैनर तले गठित राज्य के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी विरोधी मोर्चे में शामिल हो गए थे। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल भी परोक्ष रूप से इस मोर्चे में शामिल थे।
उल्लेखनीय है कि कथीरिया के साथ ही सुरेन्द्रनगर के सांसद सोमाभाई पटेल को भी पार्टी से निलंबित कर दिया गया था। लेकिन पटेल का निलंबन वापस नहीं हुआ। लंबे समय से चर्चा है कि पटेल लोकसभा का अगला चुनाव कांग्रेस के टिकट पर से लड़ेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।