बांध ने बरपा गांवों पर कहर

छत्तीसगढ के उत्तरी छोर पर मौजुद सरगुजा जिला मुख्यालय अंबिकापुर से सटे पहाडी ईलाके पर मौजुद बांध है राजामुडा। राजशाही के जमाने में मौजुद यह बांध जीवनदायी था उन हजार ग्यारह सौ लोगों के लिए जो इस बांध के आस पास बसे गांवों में रहते थे लेकिन एक रात में ही सारे सपने टूट गए किसानों का सब कुछ लुट गया। बांध का पानी ओवर-फ्लो हुआ और मीलों दुर तक बहते हुए हर वो चीज जो इस खौफनाक तरीके से बह रहे पानी के जद में आए सभी को तबाह करते निकल गया।
वो खेत जो कल तक सोना उगलते थे आज सिर्फ कीचड और पत्थरों के टीले के रूप में ही नहीं बदलेबल्कि कई एकड खेत रेत का समुंदर बन गए है। यह मौसम जब किसान फसल बुआई की शुरूआत करते है उनके रोपे और मेहनत सब कुछ पानी पानी हो गया।
सैकडों एकड़ खेत बंजर हो गए कई घर अब मिटटी के मलबों में तब्दील हो गए है। लेकिन किसानों की मुश्किले यहीं नहीं थमी है, जिला प्रशासन के राहत दिलाने के तरीके ने उन्हे और नाउम्मीद कर दिया है।
प्रशासन ने नुकसान का जायजा लिया और सिर्फ उन किसानों को मुआवजा देने की बात कही जिनके खेतों में रोपा लगाया गया था, थार के रेगिस्तान की तरह तब्दील खेतों को सुधारने या उसका कोई मुआवजा देने की बात से प्रशासन ने चुप्पी साध ली। जिन ग्रामीणों के जानवर घर खेत सब कुछ तबाह हुए उनके लिए प्रशासन का मुआवजा नाकाफी ही नहीं बेइंसाफी भी लगी।
जिला प्रशासन सरगुजा में एस डी एम चंदन संजय त्रिपाठी का दावा है कि हफते भर में हालात सुधर जाएगे। लेकिन सरकारी गति देख ऐसा लगता नहीं है। वहीं प्रशासन ने जो भी जैसी भी क्षति का आंकलन किया है वह क्षतिपूर्ति उस ठेकेदार से लिए जाने की कोशिश है जिसने सडक निर्माण के दौरान रॉ मटेरियल को ।
बेबस किसानों के लिए यह मुआवजा मिलना अब टेढी खीर है क्बांध के निकासी गेट पर डाल बांध को जाम कर दियायोंकि ठेकेदार क्षतिपूर्ति देगा इसके आसार कम ही दिखते है और अगर दिया भी तो वह तारीख कितने महिनों या बरसों के बाद की होगी यह आज बता पाना मुश्किल है।


Click it and Unblock the Notifications
