शेयर बाजार में भारी गिरावट

इस दौरान नेशनल स्टाक एक्सचेंज का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'निफ्टी' 93.35 अंकों की गिरावट के साथ 3,945.75 पर कारोबार कर रहा था। वहीं मुंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'सेंसेक्स' मंगलवार को 263.43 अंकों की गिरावट के साथ 13,067.08 पर खुला। दस मिनट के अंतराल में ही यह 363.50 अंकों की गिरावट के साथ 12,967.31 पर पहुंच गया।
मुंबई शेयर बाजार में 212 कंपनियों के शेयरों की कीमतों में इजाफा हुआ, जबकि 717 कंपनियों के शेयरों नीचे गिर गये। मंगलवार की सुबह जिन प्रमुख कंपनियों के शेयरों की कीमतों में गिरावट देखी गई उनमें भारती एयरटेल, एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक शामिल हैं।


Click it and Unblock the Notifications
