जर्मन कम्पनी ने बंगलौर में लगाया संयंत्र

2.2 अरब रुपये की लागत वाला यह संयंत्र बंगलौर के पास बोम्मासंद्रा औद्योगिक इलाके में स्थापित किया गया है। इस शोध एवं विकास संस्थान में कारों, व्यावसायिक वाहनों और दोपहिया वाहनों के लिए विभिन्न उपकरणों का निर्माण किया जाएगा।
कंपनी के एशियाई क्षेत्र के प्रमुख जय कुंकेल के भारत में अभी आटोमोबाइल क्षेत्र में उछाल है और हम यहां अपने व्यापार को बढ़ा सकते हैं। इस क्षेत्र में अभी 15 फीसदी की विकास दर है और हम वाहनों के घटक बनाने की अपनी विशेषज्ञता का इस्तेमाल करने यहां के बाजार में अच्छी पैठ बना सकते हैं।
कुल 1.4 खरब रुपये की परिसंपत्ति वाली इस कंपनी के संयंत्र अभी तक जर्मनी के हनोवर और चीन के शंघाई शहर में स्थापित हैं। कंपनी ने हाल ही में सीमेंस वीडीओ आटोमोटिव का अधिग्रहण किया है। इसके लिए उसने 11.4 अरब यूरो की राशि खर्च की।


Click it and Unblock the Notifications
