अमेरिका-ईरान संबंध सुधरेंगेः अहमदीनेजाद

Ahmadinezad
तेहरान, 15 जुलाईः अमेरिका में होने वाले राष्ट्रपति चुनावों से ईरान को काफी उम्मीदें हैं। ईरान के राष्ट्रपति महमूद अहमदीनेज़ाद ने सोमवार के एक सरकारी टेलिविजन में अपने संबोधन में कहा कि अमेरिका में चुनाव के बाद ईरान-अमराका संबंधों में सुधार होंगे।

नेज़ाद ने कहा कि अमेरिका में अगला राष्ट्रपति चाहे डेमोक्रेट हो या रिपब्लिकन, ईरान उनसे बेहतर संबंध बनाएगा। हालांकि ऐसा माना जा रहा है कि ईरान का झुकाव डेमोक्रेट बराक ओबामा के प्रति ज्यादा है। ओबामा कई बार ईरान के साथ राजनयिक स्तर की बातचीत शुरू करने पर जोर दे चुके हैं।

अहमदीनेज़ाद ने कहा कि इज़राईल के अलावा वह अन्य किसी भी देश से बातचीत के लिए तैयार है। साथ ही उन्होने यह भी कहा कि ईरान में अमेरिकी हितों का प्रतिनिधित्व करने वाले स्विस दूतावास के माध्यम से अमेरिकी गैर-सरकारी संगठन ईरान के साथ बातचीत शुरू करने का कई बार अनुरोध कर चुके हैं।

उन्होंने कहा कि अभी तक इस संबंध में आधिकारिक तौर पर कोई अनुरोध नहीं किया गया है, यदि ऐसा कुछ हुआ, तो ईरान उस पर सकारात्मक रूख अपनाएगा।
अमेरिकी मीडिया द्वारा तथा आधिकारिक तौर पर ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि अमेरिका तेहरान में एक कार्यालय खोलने पर विचार कर रहा है, जो उन ईरानी नागरिकों को वीजा जारी करेगा, जिनके संबंधी अमेरिका में हैं। हालांकि इसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है।

ईरान और अमेरिका के कूटनीतिक रिश्ते 1979 में कट्टरपंथी ईरानी छात्रों द्वारा अमेरिकी दूतावास पर कब्जा करने के बाद टूट गए थे। ईरानी छात्रों ने अमेरिकी दूतावास पर 444 दिन तक कब्जा रखा था।

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार, ईरान ने हाल ही में कई बार स्पष्ट किया है कि उसके मिसाइल परीक्षणों से खाड़ी देशों को कोई खतरा नहीं है, यह महज अमेरिका और इजरायल की ओर से मिलने वाली सैन्य चुनौतियों की प्रतिक्रिया भर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+