मलेशिया ने की मूर्ति से वापसी की अपील

मूर्ती पिछले नवंबर में हिंद्राफ द्वारा आयोजित एक विवादास्पद विरोध रैली के तत्काल बाद देश छोड़कर चले गए थे। उन्होंने लगातार यह बयान दिया है कि उनका पासपोर्ट जिसकी वैधता नवंबर 2009 में समाप्त होनी थी सरकार द्वारा निरस्त कर दिया गया है।
हिंद्राफ की उस रैली में लगभग 10 हजार लोग शामिल हुए थे। वे मलेशिया में हिंदुओं के साथ शिक्षा और नौकरियों में भेदभाव के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। सरकार ने इस रैली को अवैध ठहराते हुए इसे दबाने का प्रयास किया था और हिंद्राफ नेताओं पर देश का सांस्कृतिक संतुलन खराब करने और आतंकवादियों से संबंध होने का आरोप लगाया था।
मलेशिया के उप विदेश मंत्री अब्दुल रहीम बाकरी ने संसद में हिंद्राफ नेता के बारे में कहा, "अगर उन्हें लगता है कि उन्होंने कुछ गलत नहीं किया है तो वह अधिकारियों को अपना बयान देने वापस आएं।"
गौरतलब है कि मलेशिया की 2.8 करोड़ की आबादी में आठ फीसदी भारतीय मूल के लोग हैं।


Click it and Unblock the Notifications
