भारत-अमरीका करार: आईएईए की बैठक 1 को
आईएईए के अधिकारियों के मुताबिक इस समय एजेंसी का 35 सदस्यीय संचालक मंडल कथित सुरक्षा मानक समझौते की समीक्षा कर रहा है। समीक्षा पूरी होने के बाद ही निरीक्षक भारत के असैन्य परमाणु रिएक्टरों के निगरानी करने में समर्थ होंगे।
करार के अंतर्गत अमेरिका परमाणु ऊर्जा उत्पादन के लिए आवश्यक ईंधन और प्रौद्योगिकी उपलब्ध कराएगा। इसके लिए भारत को अपने असैन्य परमाणु ऊर्जा क्षेत्रों को परमाणु हथियार कार्यक्रम से अलग करना होगा।
आईएईए के सूत्रों के मुताबिक भारत शुक्रवार को आईएईए बोर्ड के सदस्यों को सुरक्षा मानक समझौते के संबंध में अपनी बात रखेगा।
चूंकि
भारत
परमाणु
अप्रसार
संधि
का
सदस्य
नहीं
है,
इसलिए
आईएईए
के
बोर्ड
से
स्वीकृति
प्रदान
किये
जाने
के
बाद
परमाणु
आपूर्ति
समूह
को
अपने
निर्यात
नियंत्रण
संबंधी
नियमों
में
परिवर्तन
करना
होगा।
Comments
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें