ब्रिटेन में यौनजनित रोगों से ग्रस्त लोगों की तादाद बढ़ी
लंदन, 30 जून(आईएएनएस)। ब्रिटेन में पिछले करीब एक दशक में यौनजनित रोगों (एसटीडी) से ग्रस्त लोगों की तादाद में करीब दोगुनी वृद्घि हुई है। एक नए अध्ययन से इसकी पुष्टि होती है।
लंदन, 30 जून(आईएएनएस)। ब्रिटेन में पिछले करीब एक दशक में यौनजनित रोगों (एसटीडी) से ग्रस्त लोगों की तादाद में करीब दोगुनी वृद्घि हुई है। एक नए अध्ययन से इसकी पुष्टि होती है।
शोधकर्ताओं ने 1996 से 2003 के बीच वेस्ट मिडलैंड्स के 19 अस्पताओं में भर्ती 45 वर्ष या उससे अधिक उम्र के रोगियों का बारीक अध्ययन कर यह निष्कर्ष निकाला है। इनमें से कुल 4,445 की पहचान एसटीडी से ग्रस्त रोगियों के रूप में हुई।
निष्कर्ष में कहा गया है इनमें से करीब 50 फीसदी रोगियों के जननेंद्रिय में मस्सा पाया गया। इसके बाद सबसे अधिक मामले हर्पीस रोग के पाए गए। प्रत्येक पांच में से एक व्यक्ति इसका शिकार पाया गया।
रिपोर्ट के मुताबिक 55 से 59 उम्र वर्ग के लोगों के एसटीडी की गिरफ्त में आने का खतरा सबसे अधिक पाया गया। 45 से 54 वर्ष की महिलाओं में एसटीडी की दर सबसे अधिक पाई गई, वहीं पुरूषों के संदर्भ में 55 से 60 वर्ष या उससे अधिक उम्र के लोगों में यह दर सबसे अधिक पाई गई।
क्लैमिडिया, हर्पीस, मस्सा, सूजाक और सिफ्लिस जैसे यौनरोगों के मामलों में चिंताजनक बढ़ोतरी हुई है। वर्ष 1996 में जहां प्रति एक लाख पर औसतन 16़7 मामले प्रकाश में आए, वहीं 2003 में यह बढ़कर प्रति एक लाख पर 36़3 हो गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।