क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

आंध्र-उड़ीसा सीमा लापता 35 पुलिसकर्मियों की तलाश जारी(लीड-1)

By Staff
Google Oneindia News

विशाखापत्तनम, 30 जून (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश और उड़ीसा की सीमा पर नक्सलियों के हमले के नाव पलटने से लापता हुए 35 पुलिसकर्मियों की तलाश के लिए सुरक्षा बलों ने अभियान शुरू कर दिया है।

विशाखापत्तनम, 30 जून (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश और उड़ीसा की सीमा पर नक्सलियों के हमले के नाव पलटने से लापता हुए 35 पुलिसकर्मियों की तलाश के लिए सुरक्षा बलों ने अभियान शुरू कर दिया है।

उड़ीसा के मलकानगिरी जिले के बालीमेला जलाशय में लापता जवानों की खोज के लिए छह हेलीकाप्टर, गोताखोरों और पुलिस की दर्जनों टीमों को लगाया गया है।

हाल में आंध्र प्रदेश की पुलिस पर हुआ यह सबसे बड़ा हमला है। हमले में के पुलिस के 10 जवान घायल हुए हैं। वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया है कि अभी तक जलाशय में कोई भी शव नहीं पाया गया है।

गैरअधिकारिक सूत्रों के अनुसार हमले में एक उपनिरीक्षक सहित पांच पुलिसकर्मियों की मौत हुई है। लेकिन आंध्र प्रदेश के पुलिस महानिदेशक एस.एस.पी. यादव ने इसकी पुष्टि नहीं की है। पुलिस प्रमुख ने विशाखापत्तनम में संवाददाताओं को बताया कि नक्सली हमले में 10 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं और 35 लापता हैं।

नक्सलियों ने पुलिस दल पर रविवार को तब हमला किया जब वह उड़ीसा पुलिस के साथ एक संयुक्त नक्सली विरोधी तलाशी अभियान के बाद सिलेरु लौट रहे थे। मोटरयुक्त नौका में 64 पुलिसकर्मी सवार थे। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के करीब 100 सदस्यों ने आसपास की पहाड़ियों से नाव पर भारी गोलाबारी की। नक्सलियों ने हमले में राकेट, मोर्टार और हल्की मशीनगनों का प्रयोग किया था।

आंध्र प्रदेश पुलिस प्रमुख ने बताया कि नाव पलटने के बाद 25 जवान तैर कर सुरक्षित बाहर आ गए।

लापता जवानों की खोज के लिए चलाए जा रहे अभियान की निगरानी के लिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। केंद्रीय सुरक्षा बलों और राज्य पुलिस के जवानों को क्षेत्र में खोज और तलाशी अभियान के लिए लगाया गया है।

आंध्र प्रदेश के गृहमंत्री के.जना रेड्डी विशाखपत्तनम पहुंच गए हैं। हैदराबाद में एक बैठक में स्थिति की समीक्षा कर रहे मुख्यमंत्री वाई.एस. राजशेखर रेड्डी भी विशाखपत्तनम जा सकते हैं।

पुलिस दल पर हमले को 'स्टेट मिलीशिश कमीशन' नामक नक्सली संगठन ने अंजाम दिया है। इसका गठन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी(माओवादी) ने आंध्र प्रदेश और उड़ीसा सीमा पर हमलों को तेज करने के लिए किया है।

नक्सलियों द्वारा हाल ही में किया गया यह सबसे बड़ा हमला है। इसके पहले नक्सलियों को आंध्र प्रदेश में काफी नुकसान सहना पड़ा है। पिछले तीन वर्षो में कई बड़े नक्सली नेताओं सहित करीब 300 नक्सली कार्यकर्ता सुरक्षा बलों की कार्रवाई में जान गंवा चुके हैं।

दोनों राज्यों के पुलिस दल ने क्षेत्र में नक्सलियों के प्रतिशक्ष कार्यक्रम चलाए जाने की सूचना के बाद संयुक्त रूप से गश्ती अभियान शुरू किया था।

गौरतलब है कि आंध्र प्रदेश पुलिस ने हाल में ही दावा किया था कि उसकी कार्रवाई के कारण नक्सलवादियों का आंदोलन कमजोर पड़ रहा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Comments
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X