चीन के भूकंप प्रभावित क्षेत्र पहुंचीं राइस
बारह मई को क्षेत्र में आए रिक्टर पैमाने पर 8 तीव्रता वाले भूकंप में लगभग 70 हजार लोग मारे गए थे। भूकंप के बाद यहां पहुंचने वाली राइस शीर्ष अमेरिकी प्रतिनिधि हैं। अमेरिका ने भूकंप प्रभावितों के लिए 26 लाख डालर मूल्य की राहत सामग्री भी वहां भेजी है।
राइस यहां चार घंटे रुकेंगी और भूकंप से सर्वाधिक प्रभावित दुजियानग्यान भी जाएंगी। यात्रा के अंत में वह एक पत्रकार वार्ता को भी संबोधित करेंगी। राइस का सिचुआन भ्रमण उनकी दो दिवसीय चीन यात्रा का हिस्सा है।
इस यात्रा के दौरान वे चीन के नेताओं से उत्तरी कोरिया के परमाणु निरस्त्रीकरण सहित विविध विषयों पर बातचीत करेंगी।
इंडो-एशियन
न्यूज
सर्विस
Comments
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें