संगीतकारों ने अपनी बढ़ी कीमत के लिए अक्षय को जिम्मेदार ठहराया
मुंबई, 28 जून (आईएएनएस)। संगीत उद्योग की मंदी का दौर खत्म हो गया लगता है। संगीत निर्देशकों और तकनीशियनों ने अपनी कीमत बढ़ा ली है। संगीतकार प्रीतम चक्रवर्ती ने इसके लिए अभिनेता अक्षय कुमार को बताया है।

प्रीतम कहते हैं, "यह सब अक्षय कुमार के कारण हुआ है। उन्होंने अपनी कीमत बढ़ाई तो फिल्म का बजट पूरी तरह बदल गया। मेरे संगीतकार व अन्य तकनीशियनों ने भी अपनी कीमत बढ़ा ली है। उसे देखते हुए मुझे अपनी कीमत बढ़ानी ही थी।
प्रीतम अपनी कीमत बताना नहीं चाहते, लेकिन सूत्रों के अनुसार उन्होंने 7 से 8 लाख रुपये तक अपनी कीमत बढ़ा ली है। शंकर-एहसान-लॉय और विशाल-शेखर सहित अन्य संगीतकार भी तकरीबन इतनी ही राशि मांगते हैं।
'सिंह इज किंग' का संगीत 13 करोड़ 50 लाख रुपये में बिका। इसे देखकर संगीतकार प्रीतम ने अपनी कीमत बढ़ा ली है। इससे पहले भी 'जब वी मेट' और 'रेस' के लिए तैयार किए गए उनके संगीत ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
**