मनमोहन को सोनिया ने सराहा
नई दिल्ली, 27 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की उपलब्धियों को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उनकी जमकर तारीफ की है।
नई दिल्ली, 27 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की उपलब्धियों को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उनकी जमकर तारीफ की है।
दूसरी ओर संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार को बाहर से समर्थन दे रहे मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा)के महासचिव प्रकाश करात ने मौजूदा राजनीतिक संकट के लिए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को जिम्मेदार ठहराते हुए उनपर आरोप लगाया है कि वे अमेरिकी नीतियों के पिछलग्गू मात्र बनकर रह गए हैं।
कांग्रेस के मुखपत्र संदेश में पार्टी कार्यकर्ताओं के नाम अपने पत्र में सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के प्रति पूरा समर्थन जताया है और समस्त कार्यकर्ताओं की ओर से उन्हें उनकी उपलब्धियों के लिए धन्यवाद दिया है। गांधी के मुताबिक मनमोहन सिंह लच्छेदार भाषण के बजाए कार्य को प्राथमिकता देते हैं।
उधर माकपा के मुखपत्र पीपुल्स डेमोक्रेसी में प्रकाश करात ने आरोप लगाया है कि स्पष्ट व स्वतंत्र दृष्टिकोण के अभाव में भारत अमेरिका का रणनीतिक साझेदार मात्र बनकर रह गया है। उन्होंने सरकार को चेताया है कि अगर वह जनता से जुड़ी समस्याओं को इसी तरह से नजरअंदाज करती रही तो आगामी आम चुनावों में कट्टरवादी शक्तियों को इसका फायदा उठाने का मौका होगा।
बढ़ती कीमतों के मद्देनजर राष्ट्र के समक्ष पेश चुनौतियों की ओर संकेत करते हुए गांधी ने अपने पत्र में लिखा है कि विभिन्न राज्यों में कांग्रेसनीत सरकारों ने तेल की कीमतों में वृद्धि से नागरिकों को राहत प्रदान करने के लिए पेट्रोलियम उत्पादों पर करों में कटौती की है।
गांधी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को फिर से याद दिलाया है कि जमीनी स्तर पर मजबूत और व्यापक पार्टी संगठन के जरिए ही पार्टी अपने संदेश को हर सफलतापूर्वक संप्रेषित कर सकती सकती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।