क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

जबलपुर में दो गुटों में संघर्ष, कर्फ्यू

By Staff
Google Oneindia News

भोपाल, 27 जून (आईएएनएस)। जबलपुर के सदर क्षेत्र में शुक्रवार की दोपहर जमीन विवाद को लेकर दो गुटों में संघर्ष हो गया। दोनों ओर से पथराव हुए और गोलियां तक चली। पुलिस को स्थिति नियंत्रित करने के लिए लाठी चार्ज करना पड़ा और आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। स्थिति नियंत्रित न होने पर सदर के सीमित क्षेत्र में कर्फ्यू लगा दिया गया।

जानकारी के अनुसार सदर में एक धार्मिक स्थल है जिसके करीब चिन्टू चौकसे की दुकान है। इस दुकान को लेकर धार्मिक स्थल संचालक और चिन्टू चौकसे के बीच अरसे से विवाद चला आ रहा है। शुक्रवार की दोपहर भी इन दोनों के बीच विवाद हुआ और बात मार पीट तक पहुंच गई।

दोनों पक्षों के लोग जमा हुए और उन्होंने एक दूसरे पर पथराव कर दिया। दोनों पक्षों का आरोप है कि गोलियां भी चलाई गईं। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए लाठी चार्ज किया तथा आंसू गैस के गोले छोड़े। इतना कुछ करने के बाद भी पथराव थमा नहीं। इन स्थितियों को देखते हुए कलेक्टर हरिरंजन राव ने सदर के उस क्षेत्र में कर्फ्यू लगा दिया है।

राव ने आईएएनएस को बताया कि सदर में स्थिति को देखते हुए कर्फ्यू लगाया गया है और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिशें जारी हैं। जानकारी के अनुसार पथराव में दोनों पक्षों के लोग और पुलिस के जवान भी घायल हुए हैं।

इंडो- एशियन न्यूज सर्विस।

Comments
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X