क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

राष्ट्रपति चार दिनों तक मध्यप्रदेश में रहेंगी

By Staff
Google Oneindia News

नई दिल्ली, 25 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल गुरुवार को मुंबई और मध्यप्रदेश की पांच दिवसीय यात्रा के लिए रवाना होंगी। यात्रा के दौरान वे कई कार्यक्रमों व सम्मेलनों में शिरकत करेंगी।

जानकारी के अनुसार राष्ट्रपति गुरुवार को मुंबई में 'व्यापार, शांति और सतत विकास को लेकर भविष्य के प्रति जवाबदेही' नामक विषय पर आयोजित एक सम्मेलन का उद्घाटन करेंगी।

मुंबई की एकदिवसीय यात्रा के बाद पाटिल 27 से 30 जून तक मध्यप्रदेश के दौरे पर रहेंगी। देश के इस सर्वोच्च पद को संभालने के बाद यह पहला मौका होगा जब पाटिल मध्यप्रदेश जा रही हैं।

राष्ट्रपति पाटिल 27 जून को इंदौर पहुंचेंगी। वहां वे चोएथ्रन नेत्रालय राष्ट्र को समर्पित करेंगी और उसके बाद देवी अहिल्याबाई विश्वविद्यालय के मीडिया भवन का शुभारंभ करेंगी।

अगले दिन 28 जून को पाटिल उज्जैन जाएंगी। वहां से फिर वे इंदौर लौटेंगी और मध्य भारत हिन्दी साहित्य सम्मेलन को संबोधित करेंगी। उसके बाद वे इंदौर के परस्पर सहकारी बैंक का उद्घाटन भी करेंगी। 29 जून को पाटिल भोपाल पहुंचेंगी, जहां वे भोज ओपन विश्वविद्यालय के प्रशासनिक और शैक्षणिक ब्लॉक का उद्घाटन करेंगी। इसके अलावा वे घरेलू हिंसा की शिकार महिलाओं की सुरक्षा के लिए मध्यप्रदेश सरकार के महिला व बाल विकास मंत्रालय द्वारा शुरू की जा रही उषा किरण योजना का श्रीगणेश भी करेंगी।

अपनी यात्रा के अंतिम दिन यानी 30 जून को पाटिल ग्वालियर जाएंगी। वहां वे माधव विज्ञान व प्रौद्योगिकी संस्थान के स्वर्ण जयंती समारोह में हिस्सा लेंगी। पाटिल उसी दिन दिल्ली लौट आएंगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Comments
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X