सिमी के चार सदस्यों को ले गई मुंबई पुलिस
इंदौर, 22 जून (आईएएनएस)। प्रतिबंधित संगठन स्टूडेंट इस्लामिक मूवमेन्ट ऑफ इंडिया (सिमी) के चार सक्रिय सदस्यों को पूछताछ के लिए मुंबई पुलिस ले गई है। इससे पहले चार अन्य सदस्यों को कर्नाटक पुलिस पूछताछ के लिए ले जा चुकी है।

फरवरी माह में चली सिमी के खिलाफ मुहिम में प्रदेश भर में 50 से अधिक संदिग्ध लोगों की गिरफ्तारी हुई थी। इनमें से सिमी के 13 सदस्य केंद्रीय जेल इंदौर में हैं। बीते दिनों मुम्बई महानगर के न्यायाधीश द्वारा जारी किए गए एक वारंट के आधार पर जिला न्यायालय, धार ने चार सदस्यों को मुंबई पुलिस दल को सौपने के केंद्रीय जेल इंदौर को आदेश दिए। केंद्रीय जेल के अधीक्षक संजय पांडे ने बताया कि शनिवार को मुंबई का दल सफदर नागौरी, कमरूद्दीन नागौरी, सिवली और हाफिज हुसैन को ले गया। पूर्व में कर्नाटक पुलिस भी चार अन्य सदस्यों को 28 जून तक के लिए रिमांड पर ले गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस