पाक में मनाया गया बेनजीर का जन्मदिन
इस्लामाबाद, 21 जून (आईएएनएस)। दहशतगर्दी की भेंट चढ़ गईं पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो को उनके जन्मदिन पर लाखों लोगों ने नम आंखों से याद किया। पूरे पाकिस्तान में इस मौके पर बेनजीर की उपलब्धियों को याद किया गया और कृतज्ञ राष्ट्र ने उनके प्रति आभार प्रकट किया।

इस अवसर पर देश की सरकार ने लोगों से बेनजीर के नक्शे कदम पर चलने और आतंकवाद व कट्टरपंथ का पुरजोर विरोध करने का आह्वाान किया। मुख्य कार्यक्रम बेनजीर के लरकाना जिला स्थित पुश्तैनी गांव गढ़ी खुदा बख्श में आयोजित किया गया। इसी गांव में भुट्टो परिवार का कब्रिस्तान है। उनके जन्मदिन के मौके पर कार्यक्रम की शुरुआत नमाज अता किए जाने से हुई। इस मौके पर पवित्र धर्म ग्रंथ कुरान का पाठ किया गया। पिछले साल दिसंबर में बेनजीर आंतकवादियों की जानलेवा साजिश की शिकार हो गईं। तक वह एक चुनावी रैली को संबोधित कर रही थीं।
पीपीपी के सह-अध्यक्ष और बेनजीर के विधुर पति आसिफ अली जरदारी ने इस मौके पर मीडिया के जरिए दिए संदेश में कहा कि बेनजीर ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में कुर्बानी दी। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से बेनजीर के रास्ते पर चलने का आह्वान किया।
इस अवसर पर रावलपिंडी शहर के हवाई अड्डे, मुख्य शहर और एक अस्पताल का नामकरण बेनजीर के नाम पर किया गया। जिस जगह बेनजीर शहीद हुई थीं, वहां उनकी याद में एक स्मारक भी बनाए जाने की योजना है। प्रधानमंत्री आवास की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी ने बेनजीर के योगदानों को याद किया है। गिलानी ने कहा कि बेनजीर को सबसे बड़ी श्रद्धांजलि यह होगी कि लोग उनके रास्ते पर चलें।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।