महंगाई है पर मौका भी है

Stock Exchange
आज महंगाई दर में जबरस्दत बढ़ोतरी की खबर के बाद शेयर बाजार में भय का माहौल बन गया। तमाम शेयर काफी नीचे आ गए हैं। हालांकि निवेश के लिहाज से कई शेयर बहुत ही आकर्षक रेट पर आ गए हैं, जहां से दस से 20 फीसदी का मुनाफा जल्द ही संभव है।

गौरतलब है इस सप्ताह में मुद्रास्फीति की दर अनुमान से भी अधिक बढ़कर 11.05 प्रतिशत हो गई है। विशेषज्ञ अनुमान जता रहे थे कि मुद्रास्फीति की दर 10 प्रतिशत के आसपास रहेगी। इससे पहले 31 मई को खत्म हुए सप्ताह में यह 8.75 फीसदी थी, जो पिछले सात साल का रिकॉर्ड स्तर था। इस तरह महंगाई ने पिछले 13 साल के रिकार्ड को तोड़ चुकी है। हालांकि इस हालात ने निवेशकों के लिए कुछ अच्छे अवसर भी दे दिए हैं।

कोस्मो फिल्म (Cosmo Film) 95.00 के आस-पास चल रहा है। यहां से पांच फीसदी मुनाफा जल्द ही मुमकिन है। इसी तरह आईटी कंपनी 3 आई इंफोटेक ( 3i infotech) 112.00 के आस-पास चल रहा है। इस भाव में इसकी खरीदारी बेहतर हैं। यहां से एक -दो दिनों में दस फीसदी मुनाफा संभव है। एमएनटीएल (MTNL) 94.00 रुपये चल रहा है। यह भी अच्छे भाव में है।

यहां से यह शेयर कभी भी 98.00-99.00 पहुंच सकता है। एनटीपीसी (NTPC) में आज तेजी का दौर देखने को मिल रहा था, लेकिन बाजार गिरने के कारण यह काफी नीचे चला गया। 160.00 के आस-पास इसकी खरीदारी की जा सकती है। इंद्रप्रस्थ गैस 120.00 के भाव पर है। इस शेयर भी तेजी के दौर में था। इस लिहाज से इस स्तर पर निवेश बेहतर है।

इन दोनों में जल्द ही बेहतर रिटर्न संभव है। इसके अलावा तमाम शेयर आकर्षक रेट पर आ गए हैं, जो महज बाजार में भय के माहौल के कारण गिर गए हैं। बाजार में गिरावट का दौर अंतिम स्तर पर पहुंच चुका है। निफ्टी 4200 के करीब है। इस स्तर से कभी भी बाजार में एक बार फिर तेजी का दौर देखने को मिल सकता है। निवेश के लिहाज से शायद यह सबसे अच्छा मौका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+