नेपाल सेना में शामिल होंगे माओवादी

इस समझौते के बाद माना जा रहा है कि नेपाल में नई सरकार के गठन को लेकर लंबे समय से चली आ रही अड़चनें समाप्त हो जाएंगी। नेपाली कांग्रेस, माओवादी और कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल- यूनीफाइड मार्क्सवादी लेनिनवादी (सीपीएन-यूएमएल) दलोंके बीच हुई बैठक में इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर निर्णय लिया गया।
राजनीतिक दलों के बीच हुए समझौते के अनुसार, माओवादियों को नेपाली सेना में प्रवेश के लिए लिखित परीक्षा और शारीरिक दक्षता जांच जैसी अनिवार्य शर्ते पूरी करनी होंगी।
नेपाली कांग्रेस के नेता राम बरन यादव ने कहा, "इन माओवादियों को सेना-अर्धसैनिक बल या पुलिस बल में अगले तीन महीनों में शामिल किया जाएगा। अनिवार्य शर्ते पूरी नहीं करने वालों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।" समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार प्रारंभ में 31 हजार से अधिक माओवादी देश में शिविरों में रहते थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications