चीनी राष्ट्रपति कर रहे हैं चैटिंग !

बीजिंग, 20 जून (आईएएनएस)। चीन के राष्ट्रपति हू जिंताओ कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (सीपीसी) के समाचार पोर्टल के जरिए शुक्रवार से देश की आम जनता से ऑन लाइन बात कर रहे हैं। ऐसा करने वाले वे देश के पहले राष्ट्रपति हो गए हैं।

बीजिंग, 20 जून (आईएएनएस)। चीन के राष्ट्रपति हू जिंताओ कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (सीपीसी) के समाचार पोर्टल के जरिए शुक्रवार से देश की आम जनता से ऑन लाइन बात कर रहे हैं। ऐसा करने वाले वे देश के पहले राष्ट्रपति हो गए हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार पोर्टल पर राष्ट्रपति से ऑन लाइन बात किए जाने की रिपोर्ट आने के बाद ढेर सारी प्रतिक्रियाएं पोर्टल पर पहुंचने लगी।

सीपीसी की पोर्टल डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट पीपुल डॉट कॉम डॉॅट सीएन के जरिए जिताओ शुक्रवार से आम लोगों से ऑन लाइन बात की। बातचीत के दौरान जिताओं ने कहा, "आम लोगों की राय जानने के लिए इंटरनेट एक प्रमुख माध्यम है। व्यस्त रहने के कारण मैं प्रतिदिन इंटरनेट का प्रयोग नहीं कर पाता हूं।"

पोर्टल पर एक पोस्ट का जबाव देते हुए जिंताओं ने कहा, "मैं इंटरनेट के जरिए राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों से रूबरू होता हूं। इंटरनेट के प्रति लोगों की रुचि से अवगत होता हूं और इसी से मुझे पता चलता है कि सरकार के कामकाज के बारे में लोगों की क्या राय है। "

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+