ग्रामीण इलाकों में आईटी की रोशनी फैलाएगी कर्नाटक सरकार

बंगलौर, 20 जून(आईएएनएस)। कर्नाटक की भाजपा सरकार शीघ्र ही एक ऐसी नीति तैयार करेगी, जिसमें ग्रामीण इलाकों के लोगों तक आईटी के फायदे पहुंचाए जाने पर जोर होगा।

राज्य के आईटी, विज्ञान और तकनीकी मामलों के मंत्री क़े सुब्रह्मण्यम नायडू ने कहा, "हम चाहते हैं कि आईटी कंपनियां बड़े शहरों के दायरे से बाहर निकलकर छोटे शहरों और गांवों में भी अपनी सक्रियता बढ़ाए। जब तक इन इलाकों में आईटी क्षेत्र का विकास नहीं होगा, सर्वांगीण विकास का लक्ष्य हासिल नहीं हो सकता। इन क्षेत्रों में आईटी के विकास से स्थानीय स्तर पर नौकरियों का सृजन होगा। साथ ही लोगों के जीवन स्तर में भी सुधार होगा।"

सरकार इस उद्देश्य से ग्रामीण इलाकों में कम्प्यूटर प्रशिक्षण केंद्र स्थापित करेगी। आईटी उद्योग के सहयोग से ये प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किए जाएंगे। नायडू ने चौथे इंडियन इनोवेशन समिट 2008 को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार ग्रामीण इलाकों के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में टेली-हेल्थकेयर सेंटर खोलेगी।

उन्होंने कहा कि निजी-सरकारी भागीदारी के तहत युवाओं को कम्प्यूटर का प्रशिक्षण दिया जाएगा। बंगलौर पर दबाव कम करने के लिए सरकार मैसूर, मंगलौर, हुबली-धारवाड़, बेलगाम, गुलबर्ग, शिमोगा, हसन और दावनगेरे जैसे शहरों में आईटी पार्क और इलेक्ट्रानिक पार्क विकसित करेगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+