प. बंगाल में बाढ़, मरने वालों की संख्या बढ़ी

राज्य में बाढ़ से लगभग 20 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। बाढ़ से सबसे अधिक प्रभावित पश्चिमी मिदनापुर के जिलाधिकारी एन. एस. निगम ने बताया जिले में सबसे अधिक 15 लोगों की मौत हुई है। वहीं पूर्वी मिदनापुर जिले में भी एक व्यक्ति की मौत हुई।
उधर, राज्य में पुलिस महानिरीक्षक राज कन्नौजिया ने पश्चिम मिदनापुर जिले में केवल आठ लोगों की मौत की पुष्टि की है। राज्य में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण स्थिति और भी चिंताजनक होती जा रही है।
पश्चिमी मिदनापुर जिले में बाढ़ से 1,60,000 लोग प्रभावित हुए हैं और हजारों मकान नष्ट हो गए हैं 35 हजार लोगों को विभिन्न राहत शिविरों में रखा गया है। सुबर्णरेखा नदी में जलस्तर बढ़ जाने से दांतना, गोपीबल्लभपुर और किसियारी इलाके में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।
कन्नौजिया ने बताया, "जलस्तर के बढ़ने की वजह से साबोंग, पिंगला, नारायणगढ़ केशपुर के दूरदराज इलाकों में राहतकर्मी नहीं पहुंच पा रहे हैं।" बाढ़ के कारण रेल सेवाएं भी बाधित हुई हैं। बाढ़ के कारण हावड़ा-खड़गपुर खंड को नुकसान पहुंचा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस


Click it and Unblock the Notifications