गुर्जर नेताओं ने भाजपा अध्यक्ष से की मुलाकात
नई दिल्ली, 20 जून (आईएएनएस)। दिल्ली में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के विधायक रामवीर सिंह विधूड़ी के नेतृत्व में गुर्जर नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने राजस्थान में गुर्जरों को अनुसूचित जनजाति श्रेणी में आरक्षण दिए जाने पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष राजनाथ सिंह से मुलाकात कर उन्हें बधाई दी।

संवाददाताओं के साथ बातचीत में भाजपा अध्यक्ष ने कहा, "गुर्जरों के संबंध में राजस्थान सरकार के फैसले से सभी लोगों को खुशी हुई है।"
दूसरी ओर महंगाई की दर 11.05 प्रतिशत के रिकार्ड स्तर तक पहुंचने के बारे में पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि इसके लिए केंद्र सरकार की नीतियां जिम्मेदार हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*

Click it and Unblock the Notifications