संप्रग के भाग्य का फैसला 25 जून को : करात
नई दिल्ली, 20 जून (आईएएनएस)। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के महासचिव प्रकाश करात ने शुक्रवार को कहा कि परमाणु करार के मुद्दे पर गठित संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) और वामदलों की समिति की आगामी 25 जून को होने वाली बैठक में सरकार का भविष्य तय हो जाएगा।

संवाददाताओं से बातचीत में करात ने कहा, "25 जून को स्पष्ट हो जाएगा कि सरकार बचेगी या नहीं।"
इससे पहले माकपा की छात्र इकाई 'स्टूडेंट फेडरेशन आफ इंडिया' (एसएफआई) द्वारा आयोजित एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए करात ने कहा, "हमें उम्मीद है कि सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी। इसके लिए प्रयास जारी हैं।"
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली संप्रग सरकार अपने लगभग साढ़े चार साल के कार्यकाल के सबसे मुश्किल दौर से गुजर रही है।
उल्लेखनीय है कि माकपा ने गुरुवार को संकेत दिए थे कि सरकार यदि भारत-अमेरिका असैन्य परमाणु समझौते पर आगे बढ़ती है तो वह केंद्र सरकार से अपना समर्थन वापस ले सकती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*

Click it and Unblock the Notifications