आरुषि हत्याकांड : डा. तलवार को दूसरे पोलीग्राफ टेस्ट के लिए ले जाया गया
नई दिल्ली, 20 जून (आईएएनएस)। नोएडा के बहुचर्चित आरुषि-हमेराज हत्याकांड के आरोपी डा. राजेश तलवार का आज दूसरी बार पोलीग्राफ टेस्ट कराने के लिए सेंट्रल फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (सीएफएसएल) लाया गया।
नई दिल्ली, 20 जून (आईएएनएस)। नोएडा के बहुचर्चित आरुषि-हमेराज हत्याकांड के आरोपी डा. राजेश तलवार का आज दूसरी बार पोलीग्राफ टेस्ट कराने के लिए सेंट्रल फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (सीएफएसएल) लाया गया।
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के एक सूत्र ने बताया, "लाई डिटेक्टर टेस्ट कराने के लिए तलवार को आज एक बार फिर सीएफएसएल ले जाया गया।"
उल्लेखनीय है कि सीबीआई ने डा. तलवार का दूसरा पोलीग्राफ टेस्ट कराने के लिए गुरुवार को सीबीआई की विशेष अदालत से आग्रह किया था। सीबीआई का कहना था कि तलवार पर किया गया पहला पोलीग्राफ टेस्ट बेनतीजा रहा था।
गुरुवार को सुनवाई के दौरान न्यायाधीश सपना मिश्रा ने तलवार की जमानत याचिका खारिज करते हुए उसके न्यायिक हिरासत की अवधि 14 और दिनों के लिए बढ़ा दी थी।
उल्लेखनीय है कि 14 मई को आरुषि का शव नोएडा स्थित उसके मकान से बरामद हुआ था। पुलिस ने 16 मई को तलवार परिवार के नौकर हेमराज को आरुषि की हत्या का आरोपी ठहराया था। लेकिन उसके अगले ही दिन हेमराज का शव उसी मकान की छत पर मिल जाने से मामले की गुत्थी अभी तक उलझी हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*

Click it and Unblock the Notifications