'वाल स्ट्रीट जनरल' के संपादक मंडल में एक बार भारतीय
न्यूयार्क, 20 जून (आईएएनएस)। अमेरिका के प्रसिद्ध समाचार पत्र 'वाल स्ट्रीट जनरल' में कार्यरत भारतीय मूल के अमेरिकी पत्रकार निखिल देवगन को समाचार पत्र का अंतर्राष्ट्रीय संपादक बनाया गया है।
देवगन सहित समाचार पत्र के तीन अंतर्राष्ट्रीय संपादक अब सीधे प्रबंध संपादक से संपर्क में रहेंगे। भारत के प्रसिद्ध दून स्कूल से पढ़ाई पूरी करने वाले देवगन मूल रूप से कोलकाता के रहने वाले हैं। अंतर्राष्ट्रीय संपादक का पद वे सात जुलाई को संभालेंगे।
देवगन इस समय समाचार पत्र के वित्तीय संस्करण के अर्थ व निवेश विभाग के संपादक हैं। 'वाल स्ट्रीट जनरल' के प्रबंध संपादक रोबर्ट थॉमसन ने गुरुवार को देवगन के अंतर्राष्ट्रीय संपादक बनाए जाने की घोषणा की।
देवगन इस समाचार पत्र के साथ वर्ष 1994 से जुड़े। अर्थ व निवेश विभाग के संपादक का कार्यभार संभालने से पूर्व वे वाशिंगटन ब्यूरो के उप प्रमुख थे। 'वाल स्ट्रीट जनरल' में इस पद पहुंचने वाले देवगन दूसरे भारतीय हैं। इससे पूर्व राजू नरिसेट्टी इस पद पर पहुंचे थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications