आस्ट्रेलिया भारत से प्रगाढ़ रिश्तों का इच्छुक, यूरेनियम आपूर्ति पर रुख कड़ा
नीना भंडारी
नीना भंडारी
सिडनी, 20 जून (आईएएनएस)। भारत को यूरेनियम आपूर्ति नहीं करने के रुख की फिर से पुष्टि करते हुए आस्ट्रेलिया ने उसके साथ प्रगाढ़ द्विपक्षीय रिश्तों की वकालत की है।
आस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री स्टीफ न स्मिथ ने जोर देकर कहा कि द्विपक्षीय रिश्तों को केवल एक मसले से जोड़ा नहीं जाना चाहिए।
पर्थ स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ वेस्टर्न आस्ट्रेलिया, जहां के वह छात्र रह चुके हैं, में 'भारत: नए देश के लिए नया रिश्ता' नामक विषय पर भाषण देते हुए स्मिथ ने कहा, "जिन देशों ने परमाणु अप्रसार संधि (एनपीटी) पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं, उन्हें यूरेनियम की आपूर्ति नहीं करना हमारी पुरानी नीति है। इसमें कोई बदलाव नहीं आया है। लेकिन, मेरा यह मानना है कि भारत के साथ कई क्षेत्रों में प्रगाढ़ रिश्तों की गुंजाइश है, ऐसे में द्विपक्षीय रिश्ते को किसी एक मसले से जोड़कर देखा जाना ठीक नहीं। हमें इस मुद्दे के दायरे से बाहर निकलकर रिश्ते को ऊंचाइयों पर पहुंचाना होगा। "
उन्होंने कहा कि भारत और आस्ट्रेलिया दोनों परमाणु निरस्त्रीकरण के पैरोकार रहे हैं और अंतर्राष्ट्रीय परमाणु अप्रसार एवं निरस्त्रीकरण आयोग में भारत की भागीदारी से इस लक्ष्य को हासिल करने में काफी मदद मिलेगी। विपक्षी लिबरल पार्टी का दावा है कि भारत को यूरेनियम का निर्यात करने के पूर्ववर्ती सरकार निर्णय को पलटकर मौजूदा सरकार ने भारत को नाराज कर दिया है।
इस पार्टी के विदेश मामलों के प्रवक्ता एंड्रयू रॉब ने मीडिया से बातचीत में कहा, "परमाणु अप्रसार के मामले में भारत का रिकार्ड काफी शानदार रहा है। चीन और रूस को यूरेनियम बेचना, लेकिन भारत को इससे वंचित रखना उचित नहीं माना जाएगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications