जगुआर-लैंड रोवर में 70 करोड़ पाउंड निवेश

Jaguar, Land Rover
लंदन, 20 जून: टाटा ने फोर्ड के ब्रिटिश ब्रांड जगुआर और लैंड रोवर में 70 करोड़ पाउंड निवेश करने की घोषणा की है, जिससे 600 नई नौकरियों का सृजन होगा।

कंपनी का कहना है कि इस निवेश से इंजीनियरों की बहाली होगी, जो स्थाई और टिकाऊ प्रौद्योगिकी का विकास करेंगे, ताकि वाहनों को ज्यादा से ज्यादा पर्यावरण के अनुकूल बनाया जा सके। कंपनी ने कहा कि वित्तीय और मानव संसाधन की व्यवस्था करने में भी नौकरियों का सृजन होगा और सितंबर में लगभग 80 स्नातकों की बहाली की जाएगी।

जगुआर एवं लैंड रोवर (जेएलआर) के नव नियुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी डेविड स्मिथ ने बुधवार को कहा, "हमने कंपनी के नए मालिकों के साथ उत्साह के नए युग में प्रवेश किया है। हम नए माडल और महत्वाकांक्षी प्रौद्योगिकी के विकास के लिए काम करेंगे। हमें नए और अनुभवी दोनों तरह के स्नातकों की जरुरत होगी।"

कंपनी ने कहा कि ज्यादातर रोजगार गेडॉन में वार्विकशायर स्थित कंपनी के विकास केंद्र में सृजित होंगे। जेएलआर के मानव संसाधन निदेशक देस थर्लबी ने कहा, "मैं समझता हूं कि कारोबार के लिए इस बदली हुई परिस्थिति में यहां काम करना बहुत आकर्षक होगा।"

गौरतलब है कि कंपनी पश्चिमी मिडलैंड्स और मर्सीसाइड स्थित संयंत्र में लगभग 16,000 कर्मचारियों की बहाली पहले ही कर चुकी है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+